भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पहली बार साफ कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमान गिराए। इनमें अमेरिका में बने F-16 और चीन के बनाए JF-17 थंडर शामिल थे।
एयर चीफ ने जानकारी दी कि इस अभियान में वायुसेना ने सिर्फ पाकिस्तान के एयरबेस और रनवे को ही नहीं, बल्कि उनके रडार, कंट्रोल सेंटर और हाई-वैल्यू टारगेट्स को भी निशाना बनाया। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय पायलटों ने करीब 300 किलोमीटर दूर तक प्रिसीजन स्ट्राइक कर दुश्मन के विमान और ठिकाने तबाह किए।
पाकिस्तान की ओर से जो यह दावा किया गया कि उन्होंने भारतीय विमान गिराए, उस पर एयर चीफ ने सीधा जवाब दिया – “ये सिर्फ कहानियां हैं, हकीकत बिल्कुल अलग है।”
क्यों अहम है यह खुलासा?
- F-16 और JF-17 जैसे आधुनिक फाइटर जेट्स को गिराना वायुसेना की तकनीकी क्षमता और ट्रेनिंग दोनों को दर्शाता है।
- यह अभियान पाकिस्तान के लिए केवल सैन्य नहीं बल्कि मनोवैज्ञानिक झटका भी साबित हुआ।
- भारत ने साफ कर दिया है कि यदि जरूरत पड़ी तो हमारी वायुसेना किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार है।



