आधार कार्ड नागरिकता का सबूत नहीं, तो फिर किस काम का है? जानिए यहां पूरी जानकारी

नई दिल्ली | Aadhaar Card को लेकर लोगों के मन में कई बार यह सवाल उठता है कि जब यह नागरिकता या जन्म का प्रमाण नहीं है, तो फिर इसका असली उपयोग क्या है? हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने फिर से साफ किया है कि आधार कार्ड भारत की नागरिकता साबित करने वाला दस्तावेज नहीं है।

इसके बाद से आम लोग पूछ रहे हैं – जब आधार कार्ड में हमारी बायोमेट्रिक जानकारी होती है, यह बैंक, मोबाइल, पेंशन जैसी चीजों से जुड़ा है, फिर इसे कानूनी तौर पर पक्का दस्तावेज क्यों नहीं माना जाता?

चलिए आज जानते हैं आधार कार्ड की असल भूमिका और इसके सही उपयोग।

क्या कहती है सुप्रीम कोर्ट?

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर हुई सुनवाई के दौरान कहा कि आधार को नागरिकता का पक्का प्रमाण नहीं माना जा सकता। इससे पहले भी कोर्ट कई बार यह कह चुका है।

अगर आप अपने आधार कार्ड को ध्यान से देखें, तो उसमें भी साफ लिखा होता है —
“यह पहचान का प्रमाण है, न कि नागरिकता या जन्म की पुष्टि का।”

तो फिर आधार कार्ड का क्या काम है?

हालांकि आधार नागरिकता नहीं साबित करता, लेकिन इसके कई जरूरी उपयोग हैं:

  1. व्यक्तिगत पहचान का प्रमाण:
    आधार कार्ड यह सुनिश्चित करता है कि आपकी पहचान यूनिक है। कोई दूसरा व्यक्ति आपका आधार नंबर इस्तेमाल नहीं कर सकता।
  2. नया सिम कार्ड लेने में:
    मोबाइल कनेक्शन के लिए केवाईसी में आधार डिजिटल फॉर्मेट में दिया जा सकता है।
  3. पते के प्रमाण के रूप में:
    सरकारी और कई प्राइवेट संस्थानों में इसे एड्रेस प्रूफ के रूप में स्वीकार किया जाता है।
  4. बैंकिंग और KYC में:
    बैंक खाता खोलने और केवाईसी प्रक्रिया में आधार एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है।
  5. सरकारी योजनाओं का लाभ पाने में:
    पेंशन, स्कॉलरशिप, एलपीजी सब्सिडी, राशन योजना आदि में सही लाभार्थी तक लाभ पहुंचाने के लिए आधार जरूरी है।

नागरिकता कैसे साबित करें?

अगर आपके पास आधार नहीं है या इसे नागरिकता के लिए मान्य नहीं माना जाता, तो आप जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, वोटर आईडी या अन्य सरकारी दस्तावेजों की मदद से अपनी नागरिकता साबित कर सकते हैं।

आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है, लेकिन यह एक जरूरी पहचान पत्र है, जो आपकी पहचान को सुरक्षित और यूनिक बनाता है। इसकी मदद से कई जरूरी सेवाएं और सुविधाएं आसानी से मिलती हैं।

Related Posts

भारत-जापान के बीच रक्षा सहयोग को नई दिशा, समुद्री सुरक्षा और ‘मेक इन इंडिया’ पर बनी सहमति

नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026। भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई है। नई दिल्ली में गुरुवार को भारत-जापान रक्षा मंत्रियों की…

आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी ने युवाओं से कहा, सीखते रहना ही सबसे बड़ी ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ८ अगस्त को आईआईटी दिल्ली के ५७वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से बदलती तकनीक के साथ सीखते रहने और देश की जरूरतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कामधेनु योजना में पशु खरीद पर सवाल: मैदानी सर्वे में बिना टैग पशु और कथित फर्जी खरीद बिल की शिकायतें

कामधेनु योजना में पशु खरीद पर सवाल: मैदानी सर्वे में बिना टैग पशु और कथित फर्जी खरीद बिल की शिकायतें

CJP का लातूर के सरकारी स्कूलों पर सोशल ऑडिट, अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग की

दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500, 1 सितंबर से खाते में आएगी सहायता

भारत-जापान के बीच रक्षा सहयोग को नई दिशा, समुद्री सुरक्षा और ‘मेक इन इंडिया’ पर बनी सहमति

राजीव गांधी जयंती पर दिल्ली कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, राजीव भवन में लगा मेडिकल कैंप

राजीव गांधी जयंती पर दिल्ली कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, राजीव भवन में लगा मेडिकल कैंप

जबलपुर पहुंचे यूपी के 55 किसान और अधिकारी, वैज्ञानिकों से सीखी खरपतवार प्रबंधन की आधुनिक तकनीक

जबलपुर पहुंचे यूपी के 55 किसान और अधिकारी, वैज्ञानिकों से सीखी खरपतवार प्रबंधन की आधुनिक तकनीक