एसएससी चयन पद फेज-13 के लिए सिटी स्लिप जारी की जा चुकी है। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर शहर सूचना पर्ची उपलब्ध कराई है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन किया था, वे अब अपनी परीक्षा का शहर जान सकते हैं और यात्रा की योजना उसी अनुसार बना सकते हैं।
यह सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए है; प्रवेश पत्र अलग से परीक्षा तिथि से चार दिन पूर्व जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि एडमिट कार्ड की एक से अधिक प्रतियां सुरक्षित रखें, क्योंकि परीक्षा के बाद एक प्रति आयोग के पास जमा करनी होगी।
‘स्वयं स्क्राइब’ विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए निर्देश है कि वे 20 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक वेबसाइट पर स्क्राइब विवरण दर्ज और जमा करें। स्क्राइब पास भी परीक्षा तिथि से चार दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में 24 जुलाई से 1 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की जाएगी, जिसमें 24, 25, 26, 28, 29, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त को विभिन्न तिथियों पर परीक्षा आयोजित होगी।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें और आगे की प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।



