भोपाल | मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कुल 24 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें से 10 जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है।
इस लिस्ट में भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का नाम भी शामिल है। उन्हें लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
ट्रांसफर की मुख्य बातें
- भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अब लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव होंगे।
- नेहा मारव्या सिंह, जिन्हें 14 साल बाद पहली बार कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली थी, अब उन्हें विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति विभाग का संचालक बनाया गया है।
- भोपाल नगर निगम के आयुक्त हरेंद्र नारायण को छिंदवाड़ा कलेक्टर नियुक्त किया गया।
- सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन अब भोपाल नगर निगम की आयुक्त होंगी और साथ ही उन्हें MP मेट्रो रेल निगम का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।